देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई यूं लिया बारिश का मजा


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के डेटिंग की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म है। अभी तक तो अमेरिकी सिंगर और गीतकार निक जोनास के साथ प्रियंका की नजदीकियों की खबरें ही आ रही थीं लेकिन इस चिंगारी को और हवा इस बात से मिल गई, जब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस विदेशी बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई पहुंच गईं।


शुक्रवार को प्रियंका और निक मुंबई में नजर आए और इसके साथ यह जोड़ी हाथ में हाथ डाले साथ में डिनर डेट पर जाती नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने पूरी कोशिश की कि वह एयरपोर्ट पर मीडिया की नजरों कैमरों में साथ कैद न हो पाएं लेकिन फिर भी इस जोड़ी की झलक कैमरों में कैद हो ही गई।


प्रियंका इस डिनर डेट पर चैका का ड्रेस पहने नजर आईं। जबकि निक यहां वाइट शर्ट और ट्राउजर्स में दिखे। प्रियंका और निक की यह हाथ में हाथ डाले चलने की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फैंस इस जोड़ी को लेकर काफी एक्‍साइटेड हैं। आप भी देखें इन दोनों को वायरल होते यह फोटो।


प्रियंका ने डिनर पर अपनी मां की निक से मुलाकात कराई। सोशल मीडिया पर निक ने इंस्टा स्टोरी पर प्रियंका का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक्ट्रेस बारिश में टैरेस पर मस्ती करते हुए दिख रही हैं।


निक के इस पोस्ट में प्रियंका के होने के अलावा एक और स्पेशल चीज है। वो है वीडियो का कैप्शन, जिसमें निक ने दिल वाले हार्ट इमोजी के साथ her लिखा है। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है। एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने