वीडियो: अलादीन की चटाई लेकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को बैठाकर हो गया फुर्र


सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूके में एक अनोखी शादी हुई. जहां दुल्हा अलादीन की जादुई कालीन की तरह दूल्हे दुल्हन से शादी करने आया। किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर दूल्हा हवा में कैसे उड़ रहा है। ऐसी कौन सी तकनीक है जिससे दूल्हा उड़ रहा है।


जादुई चादर के साथ दूल्हा उड़कर पहुंचा। वो सबसे पहले शहर में घूमा। लोग वीडियो बनाने लगे. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पहली बार ऐसी बारात देखी।


जब वो वेन्यू में पहुंचा तो पूरा परिवार पीछे चल रहा था और दूल्हा चादर पर खड़ा हुआ था। शादी करने के बाद विदाई भी इसी तरह हुई। दूल्हा अलादीन की तरह चादर पर चढ़ा और दुल्हन जेनी की तरह जादुई कालीन पर चढ़ गई।


फेसबुक पर कई पेज इसे शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 55 हजार शेयर्स हो चुके हैं और 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये वीडियो कब का है। इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन ये वीडियो अभी काफी वायरल हो रही है।

Post a Comment

और नया पुराने