हाल ही में कैटरीना की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर हिट हुईं। तस्वीरों में कैटरीना फोटोशूट में दिखाई दे रही हैं। कैटरीना ने इस दौरान गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई है, जिसे पहन कर वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं।
इस हेवी ज्वैलरी के साथ कैटरीना ने पीच कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके अलावा कैटरीना ब्लैक ऑफ शोल्डर ब्लाउज और ब्लैक साड़ी में भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में कैटरीना बला की खूबसूरत लग रही हैं।
कैटरीना जल्द ही फिल्म जीरो में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आएंगीं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी।




एक टिप्पणी भेजें