कटरीना की बहन ने GQ मैगज़ीन के लिए कराया बेहद क्यूट फोटोशूट, देखिये तस्वीरें


कटरीना कैफ की बहन इसाबेल के बॉलीवुड में डेब्यू करने के चर्चा बी टाउन में हैं। इन दिनों इसाबेल सुर्ख़ियों में बनीं हुई हैं लेकिन उनके सुर्ख़ियों में होने की वजह उनका डेब्यू नहीं बल्कि उनका नया फोटोशूट है।


ये फोटोशूट ईसाबेल ने GQ मैगज़ीन के लिए कराया है। इस फोटोशूट में इसाबेल हॉट के साथ साथ काफी क्यूट भी नज़र आ रही हैं।


बता दें कि इसाबेल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वो फिल्म 'टाइम टू डांस' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। फिल्म में सूरज पंचोली के साथ रोमांस करती दिखेंगी।


फिल्म में इसाबेल और सूरज सालसा से लेकर पासो दोबले तक, कई इंटरनेशनल डांस फॉर्म्स परफॉर्म करते दिखेंगे।


इसाबेल ने इस फिल्म के लिए बीते कई महीने से काफी मेहनत की है और अब यह अपडेट आ रही है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस फिल्म के लिए कई तरह का डांस फॉर्म भी सीखा है।

Post a Comment

और नया पुराने