- वॉक करते हुए, ड्राइव करते हुए या किसी से बात करते हुए हमेशा फोन पर मैसेज नहीं करना चाहिए। किसी से बात करते हुए फोन में लगे रहना आपको समाज के सामने असभ्य साबित करता है, और तो और ऐसे सड़क पार करते हुए फोन में ध्यान लगाना आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ट्रेवल करते हुए तेज आवाज में बात नहीं करना चाहिए। इससे आप लोगों का ध्यान भंग करते हैं और लोग आपकी इस हरकत से परेशान होते हैं।
- जरुरत से ज्यादा जगह घेरना भी आपको असभ्य बनाता है। आप ऐसे बैठते हैं जैसे वो पूरी की पूरी जगह आप ने खरीद रखी हो। आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि वो सार्वजनिक जगह है न कि आपकी निजी जगह। तो अपनी ये आदत तुरंत बदल डालिए।
- कुछ लोग खाने के दौरान बहुत आवाज करते हैं, ये आपके फूहड़पन की निशानी है। ये न सिर्फ एक खराब आदत है साथ ही साथ लोगों में खीझ भी पैदा करती है। इसे समय रहते बदल डालिए।
- दांत से नाखून काटना भी एक खराब आदत है। ये आपकी इमेज तो बिगाड़ती ही है, ये आदत आपको बीमार भी करती है। इसके चलते आपके हाथ का खतरनाक बैक्टीरिया आपके पेट तक पहुंच जाता है।
- सार्वजनिक जगह पर उंगली चटखाना भी एक बुरी आदत है। ये आदत लोगों के सामने आपको शर्मिंदा कर सकती है।

एक टिप्पणी भेजें