इस इलेक्ट्रिक बाइक में 3 बैटरियां लगाई गई हैं, जो 3 घंटे में चार्ज हो जाती हैं। सिर्फ यही नहीं, बैटरी को अलग से निकालकर भी चार्ज कर सकते हैं। बैटरी के साथ इस बाइक का वजन 104 किलोग्राम है। बाइक में बैटरी को सिर्फ एक मिनट में लगाया जा सकता है। एक बार चार्ज होने पर स्कॉर्पियन 3 होवर करीब 21 किलोमीटर तक उडान भर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक को 20 मिनट तक उडाया जा सकता है।
इसके लुक्स की बात करें तो यह किसी बडे ड्रोन की तरह दिखती है। इस सिंगल सीटर बाइक की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसकी पहली ग्राहक दुबई पुलिस है। यदि आप भी स्कॉर्पियन 3 होवर को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लगभग 39 लाख रुपए खर्च करने पडेंगे। यह बाइक 6 रंगों में उपलब्ध है। यह बाइक आने वाले दिनों में ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित होगी। कंपनी का कहना है कि वह इस बाइक में और सुधार कर रही है जिसके बाद इसे एक बार में 40 मिनट तक उडाया जा सकेगा।



एक टिप्पणी भेजें