हर एक लड़की को पता होनी चाहिए टैटू वाले लड़कों की ये बातें..!!


आजकल टैटू बनवाना फैशन में है। चाहे लड़के हो या लड़कियां सभी में टैटू को लेकर एक अलग ही तरह का क्रेज देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टैटू वाले लड़के धोखेबाज हो सकते हैं।  दरअसल, हाल ही में एक शोध किया गया है जिसमें ये खुलासा हुआ है कि टैटू वाले लड़के धोखेबाज होते हैं। इस शोध में लड़कों और लड़कियों दोनों को टैटू वाले लड़कों की फोटो दिखाई गई।


इसमें लड़कों ने तो टैटू वाली तस्वीरों को आकर्षक माना, लेकिन लड़कियों को वे पसंद नहीं आईं। साथ ही लड़कियों ने टैटू वाले लड़कों को ज्यादा पुरुषवादी, हुक्म चलाने वाला और गुस्सैल भी माना। लड़कियों ने माना कि टैटू वाले लड़के सामान्य लड़कों की तुलना में अधिक स्वस्थ होते हैं। ये अध्ययन पर्सनैलिटी एंड इंडिविजुअल जर्नल में प्रकाशित हुआ है। 


इसके अलावा न्यू मैक्सिको यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का ये मानना है कि जो लोग रिलेशनशिप में सच्चे होते हैं उनका टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होता है। वहीं धोखा देने वाले लड़कों का टेस्टोस्टेरोन लेवल ज्यादा होता है। ये एक हॉर्मोन है जो मर्दों को सेक्स के लिए उत्तेजित करता है।

Post a Comment

और नया पुराने