महिला इंस्पेक्टर ने अपनी शादी के कार्ड पर छपवाया कुछ ऐसा जिससे कार्ड हो गया वायरल!


राजस्थान के भरतपुर में एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने अपनी शादी के कार्ड पर यातायात के नियम छपवाए है। इस महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर की 19 अप्रैल को शादी है और वह चाहती हैं कि लोग यातायात के नियमों का पूरा पालन करें।


ट्रैफिक पुलिस में तैनात महिला सब- इंस्पेक्टर मंजू फौजदार ने यह अनूठी पहल की है। ये कार्ड सोशल नीडिया पर वायरल हो गया है। भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार मंजू ने बताया कि ड्यूटी के दौरान वह देखती है कि ज्यादातर युवा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। बगैर हेलमेट लगाए वाहन चलाते हैं, जिसके चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है।


इसलिए वह ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वाह तो करती है, साथ ही अपनी शादी के मौके पर भी शादी के कार्ड्स द्वारा लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने