ज्यादातर दवा निर्माता दवा के लेबल पर स्पष्ट रूप से नहीं बताते हैं कि कैप्सूल का ऊपरी हिस्सा जिलेटिन बनाने के लिए जिलेटिन उपयोग किया जाता है। जिलेटिन एक पशु उत्पाद (गैर-शाकाहारी) है और यह कोलेजन से निर्मित होता है। यह एक रेशेदार पदार्थ होता है जो गायों और भैंसों जैसे जानवरों की हड्डियों, उपास्थि और कण्डरा में पाये जाते हैं। जिलेटिन का एक अन्य उपयोग जेली बनाने में होता है। हालांकि कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्तमान में करीब 98 प्रतिशत दवा कंपनियां पशुओं के उत्पादों से बनने वाले जिलेटिन कैप्सूल का इस्तेमाल कर रही हैं। आपको बता दें कि जिलेटिन को पशुओं के ऊतक, हड्डियां और त्वचा को उबालकर निकाला जाता है।
यह बात देश के ज्यादातर लोगों के सामने उस वक्त आई जब स्वास्थ्य मंत्रालय ने “जिलेटिन से बने कैप्सूल की जगह पौधों से बने कैप्सूल” बनाने के लिए विशेषज्ञों की एक कमिटी का गठन किया। इस कमिटी का गठन बिते साल मार्च में किया गया था। इस कमेटी का गठन केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी द्वारा स्वास्थ्य मंत्रालय को “जिलेटिन कैप्सूल” की जगह पौधों से बने कैप्सूल के इस्तेमाल के सुझाव के बाद किया गया था।




एक टिप्पणी भेजें