जब किसी लड़के को किसी लड़की से सच्चा प्यार होता है तब वो ये बात किसी से छुपाते नहीं हैं बल्कि वो अपने छोटे भाई-बहन और अपने दोस्तों से मिलवाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वो मां से भी इस लड़की को लेकर चर्चा करना शुरू कर देते हैं। मां अगर ना भी मानें तो वो मक्खन लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।
ऐसे में वो बेकार की बातें करना छोड़ देते हैं और अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बातें करना पसंद करते हैं। आगे के सपने सजाना वो शुरू कर देते है हालांकि ऐसी बातें लड़कियों के लिए की जाती है, लेकिन इस मामले में लड़के भी कम नहीं होते हैं।
ज्यादातर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से रोमांटिक बातें करना पसंद करते हैं। लड़कियों के घर-परिवार में उन्हें इतनी दिलचस्पी नहीं होती है, लेकिन जब लड़के सच्चे प्यार में पड़ जाते हैं तो उन्हें लड़कियों के घर और उनके परिवार वालों के बारे में जानने की इच्छा होती है। उनके घरवालों से मिलने के लिए लड़के उतावले हो जाते हैं।
सिर्फ इतना ही नहीं वो अपने करियर के साथ लड़की के भविष्य को लेकर भी फिक्रमंद हो जाते हैं। इसको लेकर वो लड़कियों से इस बारे में बार-बार बात करते हैं। वो जानना चाहते हैं कि लड़की शादी के बाद क्या करना पसंद करेगी।
वैसे लड़कियां तो हमेशा से केयरिंग स्वभाव की होती हैं और लड़के इस मामले में पीछे रहते हैं, लेकिन जब लड़कों को सच्चा प्यार होता है तब वो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हद से ज्यादा केयरिंग हो जाते हैं। उनकी हर मुमकिन कोशिश रहती है कि उनकी जीवनसाथी को किसी भी तरह की तकलीफ ना उठानी पड़े। जिसके लिए वो कुछ भी कर बैठते हैं।




एक टिप्पणी भेजें