1. धीरज से काम लें
पुरूषों को वह महिलाएं बहुत पसंद आती है जिन में धीरज होता है। वह उनकी सहनशीलता के दीवाने हो जाते हैं। वैसे भी पति-पत्नी के रिश्ते में धीरज होना बहुत ही जरूरी है। अगर आप अपने पति को अपनी उंगिलयों पर नचाना चाहती हैं तो अपने गुस्से को कंट्रोल करें।
2. सरप्राइज दें
पति को अपना दीवाना बनाने के लिए उसके लिए कुछ स्पेशल करें। उनके बर्थडे या किसी भी खास दिन पर उनको सरप्राइज दें। सरप्राइज देने के लिए कहीं बाहर घूमने जाएं, कैंडल लाइट डिनर पर जाएं, मुवी देखने जाएं। आप चाहें तो अपने साथी के लिए उनकी फेवरट डिश बनाएं। ये छोटी-छोटी बातें हमारे रिश्ते को मजबूत बनाती हैं।
3. उनकी बातें सुने
जब भी पति घर आए तो उन से बात करें। ऑफिस में क्या हुआ, उनका दिन कैसा गया। यह सब बाते पूछने पर पति को लगता है कि जैसे आपको उनकी फिक्र है। इससे आप दोनों के रिश्ते में सुधार आता है।




एक टिप्पणी भेजें