सलमान की 'रेस 3' में ये हॉट हसीना करेगी आइटम डांस !


अभी हाल ही में दबंग सलमान को कोर्ट की तरफ से जमानत मिली है। सलमान जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा होकर मुंबई आ चुके हैं। सलमान को 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा भी सुनाई गई है। दो दिन जेल में रहने के बाद अब सलमान रिहा होकर मुंबई में आ गए हैं।


सलमान जल्द ही फिल्म रेस 3 में नजर आएंगे । इस फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म ही हो चुकी है। अब फिल्म से जुड़ी नई खबर आ रही है। इस फिल्म में एक स्पेशल नंबर भी होने वाला है। जी हां, इस फिल्म में एक आइटम डांस भी होगा। खबर आ रही है कि ये आइटम कोई और नहीं बल्कि दबंग की रज्जो करती हुई ऩजर आएंगी।


जी हां, फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक आइटम डांस करती हुई दिखेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो सलमान, सोनाक्षी और जैकलीन जल्द ही आबु-धाबी में एक स्पेशल गाने की शूटिंग करेंगे। इस गाने को काफी बड़े लेवल पर बनाया जाएगा। इस गाने में ये तीनों नजर आएंगे।


इस गाने को फिल्म के डायरेक्टर और कॉरियोग्राफर रेमो डिसूजा ही कॉरियोग्राफ करेंगे। इस फिल्म में सलमान और जैकलीन अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम और डेजी शाह नजर आएंगे। फिल्म इसी ईद पर रिलीज होने जा रही है। 

Post a Comment

और नया पुराने