हाल ही में अगर आपका दिल टूटा है। बावजूद इसके आप अपने एक्स को बहुत मिस कर रहे हैं तो ये खबर शायद आपके लिए ही है। अक्सर लोग ब्रेकअप के बाद एक दूसरे से दूरी बना लेते हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने एक्स के अच्छे दोस्त बनकर रहते हैं। आइए जानते हैं उन खास 5 संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपका एक्स पार्टनर ब्रेकअप के बाद भी आपके करीब आना चाहता है....
1. आपने भले ही ब्रेकअप के बाद अपने फोन से अपने एक्स का नंबर डिलीट कर दिया हो। इतना ही नहीं एक-दूसरे को जोड़े रखने वाले सोशल मीडिया से भी उन्हें हटा दिया हो, बावजूद इसके अगर आपका पार्टनर आपकी हर पोस्ट और फोटो लाइक करता है तो समझ लीजिए कहीं न कहीं उनके दिल में आपके लिए प्यार आज भी जिंदा है।
2. अगर आपसे ब्रेकअप के बाद भी वो खुद से जुड़ी हर अच्छी और बुरी बात सबसे पहले आपके साथ ही शेयर करते हैं तो समझ जाइए आज भी आपकी जगह कोई और नहीं ले पाया है। अगर आपको भी लगता है कि आज भी आपके पार्टनर की लाइफ में आपकी खास जगह है तो आप इस रिश्ते के बारे में दोबारा सोच सकती हैं।
3. अगर ब्रेकअप के बाद भी वो आपसे प्यार करता है और आपको आपके किसी मेल फ्रेंड के साथ देख लें तो उसे जलन जरूर महसूस होगी। आपके एक्स के फेस पर भी आपके दोस्तों को आपके साथ देख ऐसी ही जलन दिखे तो समझ जाइए कुछ तो गड़बड़ है।
4. अगर आपका पार्टनर ब्रेकअप के बाद भी आपके दोस्तों से आपकी लव लाइफ के बारे में पूछता रहता हो तो समझ लीजिए उन्हें आपके अफेयर्स से ज्यादा आपकी लाइफ में दोबारा एंट्री करने का मन है।
5. अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार अपने सिंगल रिलेशनशिप स्टेटस का हिंट देता रहे तो समझ जाइए वो आपको बताना चाहता है कि उनकी लाइफ में आपकी जगह आज भी खाली है।




एक टिप्पणी भेजें