आपकी गर्लफ्रेंड धोखा तो नहीं दे रही, ये पांच संकेत बयां कर देंगे सारी सच्चाई


प्यार और गलतफहमी के बीच झूलती इरफान खान की फिल्म 'ब्लैक मेल' उन शादीशुदा मर्दों की हालत बताती है जो अपनी पत्नी से प्यार में धोखा खा रहे होते हैं पर इस बात से अनजान होते हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आइए जानते हैं उन खास 5 संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपको चीट कर रही है....

कुछ तो बदल गया है


अगर आपको लगे कि आपके साथी के नेचर में वक्त के साथ काफी बदलाव आ रहा है। जैसे कि पहले की तरह अब वो आपसे कम बात करता है या आपके साथ होते हुए भी उसका ध्यान आपके अलावा बाकी सभी चीजों पर हो तो समझ जाएं कुछ तो गड़बड़ है। 

जवाब देने का अंदाज


पिछले कुछ दिनों से अगर आपकी पत्नी आपकी किसी बात का जवाब ढंग से नहीं देती या यूं कहे आपकी हर बात पर वह अटपटा सा जवाब देती है। तो समझिए यह धोखे की निशानी है।

नए दोस्त 


अगर आपकी पत्नी हर समय अपने किसी नए दोस्त के बारे में बातें करती है या अपने उस दोस्त को आपसे कंपेयर करना भी नहीं भूलती तो समझ जाइये कि कुछ तो गड़बड़ है।

फोन पर देर तक बात करना


अगर आपकी पत्नी आपसे छिपकर देर रात तक फोन पर बातें करती रहती है और पूछने पर बात को कोई बहाना बनाकर टाल देती हो तो यह भी धोखे की एक निशानी है। समझ जाइये सब सही नहीं चल रहा है।
करीब आने में परेशानी


पहले एक-दूसरे के नजदीक आने के बहाने आप दोनों ढूंढा करते थे, लेकिन अब पहल केवल आपकी तरफ से होती है।  इतना ही नहीं जब भी आप उनके नजदीक जाने की कोशिश करते हैं तो वह आपसे दूरी बनाने की कोशिश करती हैं तो यह धोखा हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने