तंजानिया के एक गांव की रहने वाली ये सभी महिलाएं लेस्बियन भी नहीं होती है। बता दें की ये महिलाएं एक खास प्रजाति से ताल्लुक रखती हैं जो आपस में ही शादी कर लेती हैं। ऐसा करने के पीछे कुछ दूसरी वजहें हैं। दरअसल, ये महिलाएं नहीं चाहती कि कोई बाहर से आया पुरुष इनके घर या समाज पर किसी प्रकार का अधिकार जमाये क्योंकि ये महिलाएं अपने घरों सिर्फ अपना हक रखना चाहती हैं।
ये कह सकते हैं की ये महिलाएं पुरुषवादी समाज के विरोध में ऐसा करती हैं। इतना ही नहीं, उनका ये भी कहना है कि अगर कोई भी पुरुष उनकी प्रॉपर्टी को छीनने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो उसे सज़ा दी जाएगी। महिलाएं ये भी कहती हैं की कोई पुरुष उनको छू नहीं सकता क्योंकि सारा पॉवर इन्हें है। फिलहाल तो इस काम ने यहां परंपरा का रूप ले लिया है।

एक टिप्पणी भेजें