- ऐसे सपने भविष्य की घटनाओं का पूर्व और सही संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में यदि कोई युवती अपने प्रेमी या किसी युवक के साथ घूमते दिखे तो इसका अर्थ होता है कि उसकी शादी जल्द ही होने वाली है।
- इसके अलावा यदि कोई लड़की अथवा पुरुष सपने में मेले में घूमता हुआ देखता है या अकेला देखता है तो यह इस बात का संकेत देता है कि उसे योग्य जीवन साथी प्राप्त होगा।
- सपने में यदि कोई देखता है कि वह किसी को कढ़ाई किया हुआ वस्त्र दे रहा है तो यह इस बात की सूचना देता है कि उसका आने वाला दाम्पत्य जीवन सुखी साबित होने वाला हो सकता है।
- सपने में यदि कोई यह देखता है कि उसे तोहफे में आभूषण मिल रहा है तो इसका मतलब होता है कि उसे धनी पति की प्राप्ति होती है। साथ ही उसका पति उसकी हर इच्छा-पूर्ति के लिए तत्पर रहता है।
- लेकिन आभूषणों में विशेष तौर पर यदि कंगन मिले और स्वप्न के दौरान ही यदि वह कन्या उसे पहन भी रही हो, तो मान लीजिए कि उसकी शादी ज्यादा दूर नहीं है। हो सकता है कि कुछ ही दिनों में उसके लिए कोई योग्य रिश्ता आ रहा हो।
- लेकिन यदि आभूषण मिलने या पहनने की बजाय यदि केवल देखने को भी मिलें, तो भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि कोई महिला सपने में आभूषण देख ले तो उसे जल्द ही एक योग्य जीवनसाथी मिलता है। एक ऐसा साथी जो या तो सरकारी अफसर होगा, या फिर उसका व्यवसाय काफी अच्छा होने की संभावना होती है।

एक टिप्पणी भेजें