एक बार फिर काफी समय बाद बिकिनी में दिखीं सनी, तस्वीर हो रही है वायरल!


बॉलीवुड एक्ट्रैस सनी लियोनी इन दिनों केप टाउन में हैं और हाल ही में वहां से उन्होंने अपनी एक बोल्ट तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में सनी यैलो बिकिनी पहने हुए खुद सैल्फी लेते हुए नजर आ रही हैं।


तस्वीर के साथ सनी ने कैप्शन भी दिया है कि इस कलर को पहनने के बारे में उन्होंने कभी सोचा नही था।  उनका बोल्ड और हॉट तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।


बता दें कि सनी सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं। बीते दिन उन्होंने अपनी बेटी को सीने से लगाकर तस्वीर शेयर की थी।


उससे पहले उन्होंने अपने पति डेनियल वीबर के साथ अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट की थी जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। काम के अलावा सनी को अपने बच्चों के साथ समय बिताना काफी अच्छा लगता है।।

Post a Comment

और नया पुराने