सोनाक्षी की इस तस्वीर को देखकर लोगों ने कहा- कहां गए आपके संस्कार?


गर्ल सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की। जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया। दरअसल इस फोटो में सोनाक्षी ने रेड कलर का ट्रांसपेरेंट गाउन पहना हुआ है। सोनाक्षी इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन लगता है कि उनके फैंस उनकी इस तस्वीर को लेकर काफी नाराज़ हैं।



इस तस्वीर के ज़रिये सोनाक्षी ने साबित कर दिया है कि बोल्डनेस के मामले में वे किसी से काम नहीं हैं। मगर उनके गुस्साए फैंस ने सोनाक्षी को इस फोटो के लिए ट्रोल करना शुरु कर दिया।

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on


यह तस्वीर पिछले साल जुलाई की है। यूजर्स ने सोनाक्षी को चीप बताते हुए पूछा है कि- आपके संस्कार कहां गए। एक यूजर ने तो सोनाक्षी को 'नकली सोना' भी बताया। गौरतलब है कि सोनाक्षी के इंस्टा अकाउंट का नाम 'असली सोना' है।


बता दें कि सोनक्षी सलमान खान सटारर फिल्म रेस-3 से अपना कैमियो करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी रेस-3 में साकिब सलीम की प्रेमिका की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगी। कहा जा रहा है कि दोनों अप्रैल मिड में अपने सीक्वंस की शूटिंग करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने