वीडियो: शेन वॉटसन के छक्के से टूटा पत्रकार का लैपटॉप


चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच दौरान जहां पहले कोलकाता के बल्लेबाज आंद्रे रसैल ने कहर मचाते हुए 11 छक्के जड़े। वहीं, चेन्नई जब बैटिंग के लिए आई तो ओपनर शेन वॉटसन ने भी उसी धमाके के साथ अपनी पारी आगे बढ़ाई।

वॉटसन ने महज 19 गेंद में 42 बनाए। अपनी पारी दौरान उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके भी लगाए। लेकिन इस पारी दौरान उनका एक छक्का ऐसा था जिसने पत्रकारों का लैपटॉप टूट गया। दरअसल वॉटसन द्वारा छक्के के लिए हिट की गई गेंद सीधा एक पत्रकार के लैपटॉप पर गिरी। इससे लैपटॉप की स्क्रीन दो फाड़ हो गई। इस वीडियो को आईपीएल की ऑफिसियल वेवसाइट पर अपलोड किया है। देखें वीडियो....

Post a Comment

और नया पुराने