यहां नॉटिंघम में रहने वाली बॉबी गॉर्डन नाम की इस महिला ने ब्रिटेन स्थित सुपरमार्केट चेन से ऑनलाइन खरीददारी की थी, जब महिला ने ऑर्डर किया था तो सामान का बिल 100 पाउंड से भी कम था, लेकिन जब सामान उनके घर डिलिवर हुआ तो उनके होश उड़ गए। बॉबी ने जब बिल देखा तो उनकी आंखें फटी रह गईं। 930.11 पाउंड (87000 रुपए) केले की कीमत बताई गए थी।
बॉबी ने इसकी तुरंत शिकायत की और ट्विट पर भी पूरी घटना का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे ऑनलाइन खरीदा सामान मिला। एक केले के लिए मुझसे 930.11 चार्ज किए गए? ' वहीं सुपरमार्केट चेन ने उनसे माफी मांगी है और कहा कि बिल बनाने में उनसे गलती हुई है।



एक टिप्पणी भेजें