इस ब्लड ग्रुप के लोगों कम होता है हार्ट अटैक का खतरा


जिन लोगों का ब्लड ग्रुप A, B या AB है उनके अंदर वायु प्रदूषण से हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है, जबिक O ब्लड ग्रुप वालों को यह खतरा कम होता है, एक अध्ययन में यह बात पता चली है।निष्कर्षों से पता चला है कि जब प्रदूषण 25 माइक्रोग्राम/घन मीटर के निशान से ऊपर होता है, तब यह O ब्लड ग्रुप को अलावा अन्य ग्रुप के लिए खतरा होता है। यूएस के यूटा में इंटरमाउंटेन हार्ट इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ जामिन हॉर्न ने यह बात कही है।


शोधकर्ताओं ने O के प्रकार और दूसरे ब्लग ग्रुप के बीच आनुवंशिक अंतर का अध्ययन किया, जिसमें सकारात्मक और नकारात्मक ए, बी, और एबी रक्त प्रकार शामिल हैं। आनुवंशिक अध्ययनों में पाया गया है, O ब्लड टाइप को कम खतरा था। अन्य तीन को अधिक खतरा था। हालांकि हार्ट अटैक व प्रदूषण के असर के चलते अन्य ब्लड टाइप को अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं, बस उन्हें जागरूक होना चाहिए।


इसके अलावा जब बहुत अधिक वायु प्रदूषण हो जाए तब O बल्ड टाइप को भी हार्टअटैक और चेस्ट पेन का खतरा रहता है। कैलीफोर्निया स्थित अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन साइंटिफिक सेशन में यह रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। विशेषज्ञों ने बस लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Post a Comment

और नया पुराने