आपके पार्टनर ने बहुत विश्वास के साथ आपको अपनी पर्सनल बातें बताई है। कभी भी गुस्से में ही किसी से भी अपने पार्टनर की पर्सनल बातों को न खोलें। अगर आप कभी नाराज होकर ही उनकी बात किसी से शेयर करेंगी तो जब कभी उन्हें मालूम होगा तो उनका आपसे भरोसा टूट जाएगा।
हर रिलेशनशिप में नोक-झोक तो होती ही है। जहां दो बरतन होते है वो तो बजते ही हैं। ऐसा न हो कि जब कभी आपस में झगड़ा हो तो इमोशनल होकर आप अपने झगड़ों के बारे में अपने दोस्तों को बताएं। इसके बजाय आप दोनों के बीच आई दूरी को कम करने के प्रयास करें। क्योंकि आप तो इन झगड़ों को भूल जाएंगे, लेकिन आपके दोस्त इसे हमेशा याद रखते हैं।
कभी भी तनाव में या गुस्से में अपने पार्टनर के पिछले रिलेशनशिप से जुड़ी बाते अपने दोस्तों से कभी शेयर न करें। आपका ऐसा करना आपके पार्टनर को बुरा महसूस करा सकता है। इसके अलावा आपके दोस्तों की नजरों में आपके पार्टनर की इमेज नेगेटिव बनेगी। ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।
अगर आपका पार्टनर आर्थिक समस्याओं से गुजर रहा है और इस परेशानी में आप उनकी मदद कर रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि यह बात आप किसी से भी नहीं बताएंगी। आपका ऐसा करना न ही आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा। इसके साथ ही आपके रिलेशनशिप के प्रति आपके दोस्तों का नजरिया बदल जाता है।





एक टिप्पणी भेजें