मान लीजिये यदि किसी की जन्म 8 फ़रवरी 1994 है
तो इसे आप अंकों मे लिखिए.. (08.02.1994)
अब तीनों चीजों की गणना अलग से कीजिये।
सबसे पहले तारीख: 08 यानी कि 0+8=8
फिर महीना: 0+2=2
फिर साल : 1994 = 1+9+9+4=23=2+3=5
अब सबको एक साथ कर लीजिये:8+2+5
इन सब को जोड़ने पर 15 आएगा अब इस संख्या को अलग करके जोड़ना है जैसे 1+5=6
यानि आपका लकी नंबर 6 हुआ अब जानते है लकी नंबर से आपके लिए अच्छा दिन कौन सा रहेगा।
भाग्यांक 1-:
इन लोगो के गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है और 1, 10, 19, 28 तारीखें बहुत ही अच्छी रहती है।
भाग्यांक 2-:
सोमवार और बुधवार दिन शुभ रहेंगे और 2, 4, 8, 11, 16, 20, 26, 29 और 31 तारीख में आपको काम में सफलता मिलेगी।
भाग्यांक 3-:
मंगलवार और शुक्रवार 3, 6, 9, 12, 15, 18, 20, 21, 24, 27, 30 तारीख आपके लिए शुभ रहेगी।
भाग्यांक 4-:
अप्रैल, फरवरी और अगस्त और दिन सोमवार और बुधवार आपके लिए लकी रहेगा।
भाग्यांक 5-:
बुधवार, गुरूवार और शनिवार सप्ताह के यह दिन इनके लिए शुभ रहते है 5, 10, 14, 19, 23, 25 और 28 तारीख इनके लिए बहुत शुभ है।
भाग्यांक 6-:
शुक्रवार और मंगलवार लकी दिन होते हैं साथ ही 6, 9, 15, 18 इनके लिए बहुत ही लाभदायक है।
भाग्यांक 7-:
इनके लिए जुलाई, जनवरी, मार्च और दिन बुधवार, गुरूवार और शनिवार शुभ रहते हैं।
भाग्यांक 8-:
जनवरी, अगस्त, फरवरी और अप्रैल का महीना इनके लिए बहुत सफलता दायक रहता है एवं 4, 8, 16, 17 व 26 इनके लिए शुभ मानी जाती है।
भाग्यांक 9-:
मंगलवार और शुक्रवार एवं 15, 18 और 27 तारीखें शुभ रहती हैं।



एक टिप्पणी भेजें