यह सरकारी एप दे रही है 1000 रुपये का कैशबैक, जानिये कैसे


आपको बता दें कि भीम एप नामक इस सरकारी एप में सामान्य यूजर्स को 750 तथा व्यापारी लोगों को एक हजार रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इस एप का पूरा नाम “इंटरफेस फॉर मनी” है तथा इसको “नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया” संचालित करता है।


यह मात्र 2 एमबी का एप है तथा इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से कुछ ही सेकेंड में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के यूज के लिए आपके बैंक अकाउंट से आपका मोबाइल नंबर जुड़ा होना चाहिए। साथ ही आपको यह भी बता दें कि इस एप को पहली बार एक्टिव करने के लिए आपके पास डेबिड कार्ड होना भी आवश्यक होता है।


जब आप इस एप को डाउनलोड करते हैं तो आपको चार अंक का एक कोड बनाना होता है तथा अपने बैंक के डेबिट कार्ड से कुछ जानकारियां भी डालनी होती हैं। इस सरकारी एप की एक खासियत यह भी है कि आप इसको हिंदी तथा अंग्रेजी के अलावा तमाम भारतीय भाषाओं में भी चला सकते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने