एरिन हॉलैंड साल 2013 में मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। आपको बता दें एरिन हॉलैंड के बॉयफ्रेंड बेन कटिंग हैं जो मुंबई इंडियंस की टीम में बतौर ऑलराउंडर खेल रहे हैं।
एरिन हॉलैंड ब्यूटी क्वीन होने के साथ-साथ सिंगर, मॉडल, डांसर, टीवी होस्ट भी हैं। एरिन हॉलैंड भले ही आईपीएल की एंकरिंग कर रही हों लेकिन वो अपने बॉयफ्रेंड बेन कटिंग का कोई मैच नहीं देखती। हॉलैंड बेन कटिंग को पिछले तीन सालों से डेट कर रही हैं लेकिन उन्होंने कटिंग का कोई मैच नहीं देखा है।
कटिंग का मैच देखते हुए हॉलैंड काफी इमोशनल हो जाती हैं। एरिन हॉलैंड ने आईपीएल के साथ जुड़ते ही अपने ट्विटर अकाउंट पर इसकी खुशी जताई और उन्होंने अपनी को-होस्ट मयंती लैंगर के साथ फोटो भी खिंचवाई।




एक टिप्पणी भेजें