दर्द से कराहते धोनी ने खेली यादगार पारी, स्टेडियम ने किया माही को सैल्यूट


महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में दर्द से तड़पते हुए एक यादगार पारी खेली. महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर पुराने अंदाज में दिखें। कमर दर्द से परेशान धोनी ने 44 गेंदों पर 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।


धोनी ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के जमाए। धोनी का अंदाज देख स्टेडियम पर 'माही मार रहा है' का शोर गूंज रहा था। धोनी के गियर बदलने के पहले चेन्नई की हार तय लग रही थी। धोनी के ताबड़तोड़ चौके और छक्के जमाने के बावजूद चेन्नई जीत के करीब पहुंचकर मुकाबला हार गई।


चेन्नई के चार रन से मैच हारने के बावजूद धोनी ने दिल जीत लिया। विरोधी टीम के कप्तान अश्विन, कोच सहवाग सहित हजारों दर्शकों ने धोनी का इस यादगार पारी के लिए अभिवादन किया।

Post a Comment

और नया पुराने