अपने पार्टनर के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होती हैं ऐसे पैरों वाली लड़कियां


आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि किसी इंसान की किस्मत उसकी शादी होते ही खुल गई। पर क्या आप जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र (अंग शास्त्र) के अनुसार लड़कियों में वो कौन सी बातें होती हैं जो उनके पार्टनर की किस्मत को चमका सकती हैं।  वैसे तो हमारे समाज में महिलाओं को लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। लेकिन ये खास तीन अंग जिस भी महिला के बड़े होते हैं वो अपने परिवार वालों की किस्मत चमका सकती है। आइए जानते हैं महिलाओं के कौन से हैं वो खास 3 अंग...

लंबे पैर


सामुद्रिक शास्त्र के अध्ययन के अनुसार जिस स्त्री के पैर लंबे होते हैं वह पति के लिए बेहद भाग्यशाली साबित होती हैं। इतना ही नहीं लंबे पैरों वाली स्त्रियां बेहद साहसी होने के साथ धैर्यवान भी होती हैं। ऐसी स्त्रियां जिस भी घर में रहती हैं वहां कभी पैसों की तंगी नहीं होती है।  

लंबे हाथ


जिस भी महिला के हाथ लंबे होते हैं वो बहुत सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसी महिलाएं मन से साफ होने के साथ परिवार के सभी सदस्यों की परेशानी भी दूर करती रहती हैं। 

लंबे कान


सामुद्रिक शास्त्र की माने तो जिस स्त्री के कान लंबे होते हैं वो अपने पति के लिए बेहद शुभ होती है। ऐसी महिलाओं की आयु लंबी होने के साथ वो काफी बुद्धिमान भी होती हैं।  

Post a Comment

और नया पुराने