अगर कोई लड़का किसी लड़की को किडनैप करके घर लाता है तो उसके घरवाले शादी की तैयारियां शुरू कर देते है। कई बार लड़की शादी से इनकार करती है तो घरवाले उसे मनाने की भी कोशिश करते है, और वहीँ कई बार तो लड़का लड़की का रेप कर देता है जिससे लड़की को शादी करनी ही पड़ती है। फिर अगली सुबह सब शादी की तैयारियो में जुट जाते है। क्योंकि सभी को पता होता है की रेप के बाद लड़की लड़के की ही होगी। हालाँकि कई बार लड़कियां शादी के लिए तैयार नहीं होती है, तो ऐसे में पीड़ित लड़की को बदनाम होने के लिए छोड़ दिया जाता है। जब वह बदनामी के दलदल में डूब जाती है तब कोई उसका हाथ नहीं थामता। फिर बेबस होकर लड़की के घरवाले उसकी शादी रेप करने वाले लड़के से ही करवा देते है।
सरकार ने कई बार इस शादी और रेप करने की परम्परा को रोकना चाहा। साल 1994 में इस पर बैन लगा दिया गया। लेकिन फिर भी यह बंद नहीं हुआ। वहां के एक एनजीओ की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के लिए यहाँ पर हर साल करीब 12000 लड़कियों का अपहरण किया जाता है। और अगर वो सीधे तरीके से शादी के लिए नहीं मानती तो उनके साथ रेप किया जाता है।



एक टिप्पणी भेजें