इसकी जांच करने पर ईशा ने पाया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया है। इतना ही नहीं; हैक करने वाले ने ईशा के कलाकार दोस्तों, एक्टर्स और फिल्म बनाने वाले फ्रैंड्स को ईशा के मोबाइल फोन खो जाने की खबर देने के बाद उनका नंबर पूछा है। मशहूर अखबार से बात करते हुए ईशा ने कहा, ''मेरे दोस्तों का मुझे अपना नंबर भेजना बहुत ही बेतुका लगा। जब मैंने उन से कहा कि मेरा फोन खोया नहीं है, मेरे पास ही है। तब उन्होंने बताया कि मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्हें मैसेज गया था, इस मैसेज में मैंने उन लोगों से नंबर मांगा था।"
ईशा बताती हैं कि उन्होंने यह प्लेटफॉर्म इस तरह के कम्यूनिकेशन के लिए कभी भी इस्तेमाल नहीं किया है। तब उन्हें यकीन हुआ कि इस तरह की समस्या से डरने की जरूरत है। ईशा का शक सही साबित हुआ कि उनके अकाउंट को किसी ने हैक कर उनके दोस्तों को मैसेज किया है। इस घटना के बाद ईशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वाली एजेंसी के ऊपर भडकीं। ऐसा बताया जा रहा है ईशा इस एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज करेंगी।
उन्होंने कहा, ''मैं इस घटना को और तुल देना नहीं चाहती हूं। मैंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के सभी पासवर्ड मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने वाली एजेंसी के साथ साझा किया है। मैं इस बात का शुक्र मनाती हुं कि इस अकाउंट से मेरे किसी भी दोस्तों का गलत मैसेज या फोटो नहीं भेजे गए हैं। नहीं तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी समस्या हो जाती।''




एक टिप्पणी भेजें