थायराइड के रोगी को ऐसे नमक का सेवन नहीं करना चाहिए जिसमें अधिक मात्रा में आयोडीन होता है। इसके अलावा जिन चीजों में भी अधिक आयोडीन हो, उसे खाने से भी परहेज रखना चाहिए।
2. कैफीन
थायराइड की वजह से सूजन के साथ-साथ बेचैनी और नींद न आने की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में रोगी को चाय, कॉफी का कम सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे यह समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं।
3. वनस्पति घी
ज्यादातर घरों में खाना बनाने के लिए वनस्पति घी का ही इस्तेमाल किया जाता है जिसे डालडा घी भी कहते हैं। इससे शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल तो असतुंलित होता ही है साथ में यह थायराइड की समस्या को भी बढ़ा देता है।
4. मीट
थायराइड के रोगियों को मीट का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में सैचुरेडेट फैट होता है जो वजन तेजी से बढ़ाता है। इसके अलावा थायराइड रोगी के मीट खाने से उनके शरीर में जलन की समस्या हो जाती है।
5. एल्कोहल
एल्कोहल का सेवन करने से थायराइड की समस्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में थायराइड के रोगियों को एल्कोहल से परहेज रखना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें