उनके चाहने वाले उन्हें दुनिया की सबसे हॉट हेलिकॉप्टर पायलट कहते हैं। उनका बड़ा भाई एक पायलट है और भाभी भी हेलिकॉप्टर उड़ाती है।
लुआना टोरेस को हेलिकॉप्टर उड़ाने की चाह उनके भाई को देखकर आई। वह जब पहली बार हेलिकॉप्टर में बैठी थीं, उसी दिन उन्होंने तय कर लिया कि उन्हें आसमान जीतना है।
ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने फ्लाइंग स्कूल में दाखिला लिया और पायलट की ट्रेनिंग लेने लगीं। आज के समय में लुआना टोरेस के इंस्टाग्राम पर 83,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
पायलट बनने के बाद वह आमतौर पर आर22 और आर44 जैसे छोटे हेलिकॉप्टर उड़ाती हैं और अकेले ही सफर करती हैं। उनका कहना है कि किसी भी शख्स को अपना ड्रीम नहीं छोड़ना चाहिए और चाहे कोई भी उम्र हो कोशिश जरूर करनी चाहिए।





एक टिप्पणी भेजें