राशिफल: 19 अप्रैल 2018 क्या कहती हैं आज के दिन की आपकी राशि?


मेष : खर्च में संयम रखें, क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। आज का दिन मध्यम फलदायी है।

वृष : आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे। आज आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। ।

मिथुन : आज का दिन कुछ मामलों में कष्टदायी हो सकता है। इसलिए हर कार्य में सावधानी बरतें। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं।

कर्क : आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।

सिंह : आपके व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा।

कन्या :आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले परिजनों के समाचार से आनंद होगा।

तुला : आज आप नए कार्य की शुरुआत करें। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है।

वृश्चिक : आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वंय के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु : आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा।

मकर : आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रह सकता है। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है।

कुंभ : आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन संबंधित योजना बन सकती है। माता से लाभ होने की संभावना है।

मीन : आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा, आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न हो पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है।

Post a Comment

और नया पुराने