वृष : दिन का प्रारंभ आज आनंद प्रमोद और मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद सावधानी रखें।
मिथुन : आजका आपका दिन मनोरंजनप्रद और आनंद लूटने का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्यालय में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।
कर्क : प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आरोग्य में विशेषकर पेट की व्याधि से समस्या होगी। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी।
सिंह : आजका दिन ध्यान से चलने का है। मानसिक रूप से तनाव रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है।
कन्या : आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा। संबंधों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता रहेगी। परंतु मध्याह्न के बाद आप चिंतातुर रहेंगे जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
तुला : शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगडे़ में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा। घर के सदस्यों के साथ भ्रांति खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा।
वृश्चिक : सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा। आज शुभ समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद परिवार में झगडे़ का वातावरण रहेगा, इसलिए भ्रांति दूर कीजिएगा।
धनु : आज के दिन दुर्घटना से संभलकर चलने की आवश्यकता हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी। सम्बंधियों के साथ भी अरुचिकर घटनाएं बनेंगी।
मकर : आजका दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा। सांसारिक जीवन में सुखद प्रसंग बनने से मन भी सुखी रहेगा।
कुंभ : आजका दिन लाभकारी है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे।
मीन : बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें