जानें क्यों रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल्स का बढ़ने लगता हैं मोटापा


क्या आप किसी रेलिशनशिप में हैं? हाल ही में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में हुई स्टडी से पता चला है कि रिलेशनशिप में रहने से आप वजन बढ़ा सकते हैं। इसे साबित करने के लिए करीब 15 हजार लोगों पर ये रिसर्च की गई जो सभी कपल्स थे।


इन सभी लोगों का वजन सिंगल लोगों से करीब 5.8 किलो ज्यादा पाया गया। ये कपल्स न तो स्मोक करते थे, न इन्होंने किसी भी तरह का जंक फूड का सेवन किया था और इन्होंने शराब का सेवन भी कम किया था। इन सभी चीजों के बावजूद उनमें वजन बढ़ता देखा गया। बढ़ते वजन की वजह उनकी आउटिंग भी हो सकती है। जब कपल्स डेट के लिए बाहर जाते हैं तो वे जंक फूड का सेवन करते हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल पैटर्न नहीं अपना पाते हैं। जो लोग दो साल से रिलेशनशिप में हैं उनमें वजन बढ़ने की समस्या ज्यादा पाई गई।


इसके अलावा जो कपल्स दो साल से ज्यादा से साथ हैं और खुश हैं वे आसानी से स्ट्रेस हैंडल करना जानते हैं क्योंकि उनका स्ट्रेस-कॉर्टिसॉल लेवल नियंत्रण में रहता है। वे परेशानियों को नजरअंदाज कर एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहना पसंद करते हैं। ये भी उनके वजन बढ़ने का एक कारण हो सकता है। मोटापे की समस्या तब ज्यादा बढ़ जाती है जब बच्चा जन्म लेता है। बच्चे द्वारा न खाया गया खाना पेरेंट्स अपनी डाइट में शामिल करने लगते हैं जिसकी वजह से भी वे वजन बढ़ाते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने