वह खास मकसद लेकर यहां आई हैं। एक तो वो भगवान कृष्ण को करीब से जानना चाहती हैं और दूसरा सोशल वर्क के लिए उन्हें ये जगह सबसे बेहतर लगती है।
मैरी के इंस्टाग्राम पर उनकी इस यात्रा की कई झलकियां देखी जा सकती हैं। उन्होंने गाय के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, तो जरूरतमंद बच्चों के साथ भी नजर आई हैं। यहां वह मथुरा के संदीपन मुनि के आश्रम भी गई थीं। यहीं पर बच्चों के साथ उन्होंने काफी वक्त बिताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी ने यहां फूड फॉर लाइफ ऑर्गेनाइजेशन के स्कूल से एक बच्चे को गोद भी लिया है। वह उसकी पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्च उठाने वाली हैं।




एक टिप्पणी भेजें