रिपोर्ट के मुताबिक खुद बिहार पुलिस ने माना है कि लड़की वाले अच्छे घरों के युवकों का पहले अपहरण करते हैं फिर डरा धमकाकर उनकी किसी लड़की से शादी कर देते हैं। गौरतलब है कि युवकों का अपहरण के बाद जबरन शादी के मामले देश में सर्वाधिक केस बिहार में दर्ज किए जाते है।
बाढ़ प्रभावित कोसी इलाके के एक सामाजिक कार्यकर्ता के मुताबिक युवकों का अपहरण करने के बाद उनकी जबरन शादी की घटनाएं बिहार के लिए कोई नई बात नहीं हैं। दहेज की मांग के कारण पकड़ुआ विवाह का चलन बिहार में बहुत पुराना है। लड़की के घर वाले खुद या फिर पेशेवर अपराधियों को पैसे देकर योग्य युवकों का अपहरण करवाते हैं और फिर उससे लड़की की जबरन शादी कर देते हैं।
रिपोर्ट में पुलिस रिकॉर्ड के हवाले से बताया गया है कि बिहार में रोजाना नौ युवकों की जबरन शादी करा दी जाती है। बिहार में साल 2014 में 2526, साल 2015 में 3000 और साल 2016 में 3070 युवकों का अपहरण करने के बाद उनकी जबरन शादी कराई गई थी।




एक टिप्पणी भेजें