मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के ये अनोखे फायदे नहीं जानते होंगे आप


पुराने जमाने के लोग आज भी कहते हैं कि मिट्टी के बर्तन में बना खाना खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद में कहा गया है कि खाने को आग के ऊपर धीरे-धीरे पकना चाहिए। लेकिन स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन में यह संभव नहीं हो पाता। भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में हमने मिट्टी के बर्तनो में खाना खाना छोड़ दिया है। तो आइये जानते है मिट्टी के बर्तन में खाना खाने के फायदे...

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से गैस जैसी परेशानी से राहत मिलती है। आप अगर दिनभर ऑफिस में बैठने के कारण गैस की परेशानी हो जाती है तो मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाना शुरू कर दे।

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। आटा मिट्टी के तत्वों को अवशोषित कर लेता है, जिससे इसकी पौष्टिकता बढ़ जाती है। साथ ही इसमें मौजूद सभी तरह के प्रोटीन शरीर की खतरनाक बीमारियों से रक्षा करता है।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज की समस्या होना आम है। मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से आराम मिलता है।

मिट्टी के तवे पर बनी रोटी पोषत तत्व होते है। वहीं दूसरे तत्व से बने तवा कि बात करें तो एल्यूमीनियम के बर्तन में बने खाने में 87 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

मिट्टी के तवे को कभी साबुन से साफ़ नहीं करना चाहिए। मिट्टी के तवे को तेज आंच पर रखने से यह चटक जाता है। 

Post a Comment

और नया पुराने