1. इसे आप दर्दनिवारक दवा के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है अगर आपके शरीर के किसी हड्डी में दर्द है या जोड़ो या घुटनों में अक्सर दर्द रहता है तो आप सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कली और कच्ची हल्दी के थोड़े टुकड़े डालकर पका ले जब तेल हल्का गर्म रहे तब दर्द वाली जगह पर लगाकर मालिश करे।
2. रोज सुबह शाम मालिश करने से आपको दर्द से जल्द आराम मिल जाएगा।
3. कई बार शरीर में वैशेले पदार्थ जमा हो जाते है जिसके कारण पेट संबंधी कई तरह की समस्याए होने लगती है इसमें ज्यादातर पेट दर्द ही होता है अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाकर एक ग्लास गर्म पानी पीते है तो आपको इस समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा।
4. इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए अगर इसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो शरीर को काफी मात्रा में ऊर्जा मिलती है जिससे शारीरिक कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है।
5. रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से आप कई बीमारियों और इंफेक्शन से बचे रहते है इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टेरियल और एंटीफंगल गुण शरीर से इंफेक्शन और बीमारियों को दूर रखता है।



एक टिप्पणी भेजें