इजाबेल ने 2013 में फिल्म ‘सिक्सटीन’ से बीलवुड डेब्यू किया। उनकी दूसरी फिल्म ‘पुरानी जीन्स’ (2014) रही।
इजाबेल ने 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान ये माना था कि वो विराट कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने कहा था, ‘हां, हम दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। ये रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ। अब हम अच्छे दोस्त हैं।’
बता दें कि इजाबेल और विराट के रिलेशनशिप का खुलासा तब हुआ, जब 2013 में ये कपल सिंगापुर में शॉपिंग करता स्पॉट हुआ था।
तब इजाबेल को कोई नहीं जानता था। इसके बाद ही उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी। सिंगापुर की फोटोज में विराट और इजाबेल स्ट्रीट पर घूमते नजर आए थे।





एक टिप्पणी भेजें