1. घबराएं नहीं :- अक्सर ऐसा करते समय लड़कों को घबराहट के कारण पसीने आने लगते हैं। बेशक लड़की कितनी ही हॉट क्यों न हो लेकिन आपको घबराना नहीं चाहिए। सोचो अगर उसने हां कह दिया तो आपकी तो चांदी हो जाएगी ना। इसलिए कॉन्फिडेंट रहें और खुद को तैयार कर लें।
2. कॉन्फिडेंट रहें :- लड़कियों को कॉन्फिडेंट वाले लड़के ज्यादा पसंद होते हैं। आप जो भी कहना चाहते हैं उसे कॉन्फिडेंस से कहें। इसलिए एप्रोच करने जाने से पहले सोच लें कि आपको उससे क्या कहना है।
3. कुछ नया कहें :- ‘कैन आई बाइ यू ए ड्रिंक?’ इस लाइन को बिल्कुल भी यूज ना करें। यह काफी पुरानी लाइन है और हो सकता है लड़की इसे सुनते ही आपको ना कह दे। इसलिए कुछ नई लाइन यूज करें। जैसे आप ऐसा कुछ कह सकते हैं ‘यू लुक प्रीटी टुनाइट’। इसे सुनकर हो सकता है उसके चेहरे पर स्माइल आ जाए।
4. आई कांटेक्ट बनाएं :- उसे एक अल्ट्रासाउंड की तरह स्कैन ना करें। बल्कि आपको उसकी आंखों में देखते हुए बात करनी चाहिए। इससे पता चलता है कि आप कॉन्फिडेंट हैं और बातचीत करने में रूचि रखते हैं।
5. जबरदस्ती ना करें :- ना का मतलब ना होता है। अगर उसने एक बार मना कर दिया है, तो आपको वहां से तुरंत चला जाना चाहिए। अगर वो किसी के साथ है या किसी और को देख रही है, तो आपको बीच में नहीं आना चाहिए। अगर वो आपमें दिलचस्पी ले रही है, तो आपको उसके संकेत से पता चल जाएगा। लेकिन अगर उसने ना कह दिया है, तो आपको जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए।



एक टिप्पणी भेजें