इन राशि के लोग हर परिस्थिति का करते है डट के सामना, नहीं मानते हार!


आज हम डरपोक नहीं बल्कि निडर लोगों की चर्चा कर रहे हैं। ये निडरता हर किसी में ऐसे ही नहीं आ जाती हैं। कई बार ये जन्म से आपके खून में होती हैं। खासकर कि कुछ राशि के लोग तो ऐसे होते हैं जो बाकी सबसे से अधिक निडर होते हैं। दरअसल ये खास राशियां बहादुर लोगो की ओर इशारा करती हैं। ऐसे लोग ये जीवन में किसी भी कीमत पर आगे बढ़ते रहना चाहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के नाम बताने जा रहे हैं जो बाकी सभी लोगों से अधिक निडर होती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां..

वृषभ राशि


इस राशि के लोग बहादुरी और निडरता में सबसे आगे होते हैं। ये कभी किसी से भय नहीं खाते हैं। सामने कितना भी ताकतवर इंसान क्यों ना खड़ा हो ये उनसे भय नहीं खाते हैं। खासकर कि जब इन्हें गुस्सा आता हैं तो फिर ये बड़ी निडरता के साथ अपने दुश्मन को सबक सिखाते हैं। इनके इसी निडर पर्सनालिटी की वजह से मुसीबत इनका बाल भी बाका नहीं कर पाती हैं।

सिंह राशि


इस राशि के लोग शूरवीरों की तरह अपनी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। ये कभी किसी के आगे झुकते नहीं हैं और सीना तान के मुसीबतों का सामना करते हैं। इनकी खास बात ये होती हैं कि ये किसी से नहीं डरते हैं लेकिन लोग इनसे जरूर भय खाते हैं। इनका रुतबा और दबदबा इतना ज्यादा होता हैं कि लोग दूर से ही इन्हें देख रास्ता बदल देते हैं। इनसे कोई भी पंगा लेने के बारे में नहीं सोचता हैं।

धनु राशि


वैसे तो आमतौर पर ये लोग शांत स्वभाव के और काफी मिलनसार व्यक्ति होते हैं। लेकिन जब कोई इनके परिवार पर बुरी नजर डालता हैं तो ये बिना कोई वक्त बर्बाद किए सामने वाले को निडरता से सबक सिखाते हैं। इसलिए इन लोगों से कभी कोई पर्सनल दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहिए।

मकर राशि


इस राशि के जातक बहादुरी दिखाने के लिए एक पांव पर ही बैठे रहते हैं। ये लोग बिना सोचे समझे ही बस मैदान में कूद पड़ते हैं। इनकी इस आदत की वजह से कभी कबार इन्हें नुकसान भी हो जाता हैं। लेकिन ये डर के घर बैठने की बजाए निडर होकर चोट सहन करना पसंद करते हैं। मकर राशि वाले देखने में शायद निडर या खतरनाक ना लगे लेकिन जब ये अपनी वाली पे आ जाते हैं तो तहलका मच जाता हैं। इसलिए इनसे दुश्मनी मोल लेना समझदारी भरा कदम नहीं हैं।

Post a Comment

और नया पुराने