एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पूरे फैमिली की तस्वीर साझा की है। फोटो में सनी पति डेनियल वेबर, बेटी निशा और दो जुड़वां बेटे अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर के साथ नजर आ रही हैं। सनी लियोनी के जुड़वां बेटों का जन्म कुछ हफ्ते पहले हुआ है। सनी लिखती हैं कि भगवान के आशीर्वाद से उनका परिवार पूरा हो चुका है।
सनी की इस तस्वीर को वायरल होने में जरा भी वक्त नहीं लगा। 2 घंटे के अंदर इसे 3 लाख 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। बता दें, 36 वर्षीय सनी लियोनी की शादी साल 2011 में डेनियल वेबर से हुई थी। जोड़ी ने पिछले साल जुलाई में बेटी निशा को गोद था।



एक टिप्पणी भेजें