डैबी ने 400 रुपए में एक चीनी गुड़िया खरीदी। दुल्हन की ड्रैस पहने ये गुड़िया दिखने में खूबसूरत थी, लेकिन इसे खरीदने के बाद से ही उसके घर में अजीबो-गरीब घटनाएं घटने लगीं। उसके पति के हाथों में चोट के निशान दिखने लगे। पहले तो दोनों को समझ नहीं आया कि यह सब हो क्या रहा है लेकिन बाद में डैबी ने दावा किया कि यह सब गुड़िया की वजह से हो रहा था। उसने बताया कि यह गुड़िया भूतहा है। इसके बाद उसने इसे ऑनलाइन बेचने का फैसला किया। उसने इसे बेचने के लिए वैबसाइट पर पोस्ट किया जहां एक पैरानॉर्मल इंवैस्टिगेटर ली स्टीव की नजर इस पर पड़ गई। उसने इसे 70 हजार रुपए में खरीद लिया। भूतहा गुड़िया को घर लाकर ली काफी खुश था, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रही।
कुछ समय बाद ली के पिता पॉल.के पर वैसे ही हमले होने लगे जैसे डैबी के पति पर हो रहे थे। उसके हाथों में कई निशान मौजूद थे। ली के घर गुडिय़ा आने के बाद कई तरह की घटनाएं घटने लगी थीं जिनमें सामानों का हिलना-डुलना, चीजों का टूटना, लाइट्स का खुद ही जलना-बुझना, घर में कई तरह की आवाजें सुनाई देना शामिल था। ली की मां ने उसे गुड़िया को फैंकने को कहा लेकिन अभी भी ली उस गुड़िया पर अध्ययन करना चाहता है।



एक टिप्पणी भेजें