ऑस्ट्रिया में हनीमून मना रहे गौरव चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें..!!


टीवी के मशहूर अभिनेता गौरव चोपड़ा ने पिछले महीने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और इसकी खबर किसी को नहीं थी लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपनी शादी का खुलासा कर दिया।


अब हाल ही में खबर आई है कि गौरव अपनी पत्नी हितिशा के साथ ऑस्ट्रिया में हनीमून मना रहे हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है जो कि बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है।


यही नहीं इस दौरान उन्होंने बहुत ही स्पेशल तरीके से अपने फैन्स को होली की शुभकामनाये दी। उन्होंने बर्फ पर रंगों से 'हैप्पी होली' भी लिखा जो देखने में काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है।


गौरतलब है कि, गौरव चोपड़ा और हितिशा 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। जानकारी के लिए बात दे कि, शादी से पहले गौरव का अफेयर टीवी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय के साथ था। इसके अलावा उनका अफेयर मशहूर अभिनेत्री नारायणी शास्त्री के साथ भी था।

Post a Comment

और नया पुराने