गौर से समझाना चाहिए पार्टनर के इन इशारों को, छिपे होते हैं कई रोमांटिक राज


पति पत्नी के रिश्ते में लवमेकिंग का बहुत महत्व होता है। कई बार लवमेकिंग के अभाव से रिश्ते में प्यार कम हो जाता है और दूरियां बढ़ जाती हैं। हम सभी जानते हैं कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा रोमांटिक होती हैं, लेकिन जिस तरह पुरुष आसानी से अपने मन की बात कह देते हैं, महिलाएं अपनी इच्छा को बयां करने में हिचकती हैं। ये टिप्स को अपनाकर आप आराम से अपने पार्टनर के साथ अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकती हैं.... 


पुरुषों को सरप्राइज बहुत पसंद होते हैं। उनके दफ्तर से घर आने से पहले आप घर आ जाएं और सिडयूसिंग नाइटी पहनकर उनका वेलकम करें। आप चाहे तो किसी रोमांटिक नंबर पर डांस भी कर सकती हैं। इस से वह आपके दिल की बात आराम से समझ जाएंगे।


बाथरूम में उनके नहाने जाने से पहले आप शीशे पर एक रोमांटिक नोट लिखकर छोड़ दें। जिससे उन्हें इस बात का इशारा मिल जाएं कि आप उनका इंतजार कर रही हैं।


दिन में जब आपके पति दफ्तर में हो उन्हें शरारती सा मैसेज भेजें। यह बहुत पुराना तरीका है, लेकिन बहुत काम का है। सिर्फ एक मैसेज से वह आपका इशारा आराम से समझ जाएंगे।


आप चाहे तो स्ट्रिप गेम खेल सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पार्टनर की आंखों पर पट्टी बांधकर टच गेम खेलना है। डिनर के बाद अपने पार्टनर की आंखों पर पट्टी बांध कर इस गेम को खेले। इस गेम को आप अपने हिसाब से स्पाइसी बना सकती हैं। इस दौरान उन्हें आकर्षित करने के लिए अच्छा सा परफ्यूम लगाना ना भूलें।

Post a Comment

और नया पुराने