जिस इंसान के साथ वे अपनी पूरी जिंदगी बिताने जा रही है उसकी पसंद-नापसंद जानना जरूरी है। ऐसे में अपनी स्वतंत्रता को लेकर भी बात करें। अगर आप शादी के बाद जॉब करना चाहती है तो पहले से ही इस बारे में बात कर ले ताकि बाद में कोई क्लेश न हो।
आजकल लड़का हो या लड़की दोनों को आत्मसम्मान प्रिय है। ऐसे में पहले से पता होना चाहिए कि आपका पति आपकी इज्जत करता है या नहीं। आजकल खाने-पीने की आदतें भी रिश्ते को प्रभावित करती है। नॉनवेज और वेज खाने को लेकर भी कई बार बहस हो जाती है। इसलिए ऐसी छोटी-छोटी बातों को पहले से ही जान लें।
कई पति शादी के बाद पत्नी के पुरुष दोस्तों को पसंद नहीं करते। इसलिए अपने होने वाले पति से इस बारे में खुल कर बात करें। जिस से शादी के बाद भी आप में और आपके दोस्तों में दूरी न आ पाए। इनके अलावा एक-दूसरे की पसंद नापसंद जान लें। अगर आप भी जॉब करती है तो अपनी सेलेरी को आप कैसे इन्वेस्ट करना चाहती है इसके बारे में भी चर्चा जरूर करें।




एक टिप्पणी भेजें