1. बैडरूम में जूठे बर्तन कभी न रखें। इससे दिमागी परेशानी रहती है। जिसका असर रिश्तों पर भी पड़ना शुरू हो जाता है।
2. कमरे में झाड़ू या एक से ज्यादा जूते-चप्पल रखने से भी रिश्तो पर नाकारात्मक असर पड़ता है।
3. घर में फालतू सामान या कबाड़ आदि न रखें। घर की छत पर टूटा-फूटा सामान,टूटी कुर्सी, खराब चारपाई पड़ी है तो इसे आज ही कबाडी को बेच दें।
4. घर में पड़ बंद घंड़ी रखना भी परेशानी का कारण बनता है। छत पर पड़ा खाली उल्टा मटका भी मुश्किलें पैदा करता है।
5. कमरे में भगवान की मूर्तियां,पूर्वजों की तस्वीरें या फिर खोखली मूर्ति कभी न रखें। रिश्तों पर इनका प्रभाव अच्छा नहीं पड़ता।
6. बैडरूम के बीचों-बीच पंखा,लैंप या किसी तरह का इलैक्टोनिंक उपकरण नहीं होना चाहिए। इससे कमरे में रहने वाले सदस्यों का पाचन तंत्र खराब रहता है।
7. पति-पत्नी में अक्सर तकरार रहती है तो बांसुरी बजाते कृष्ण राधा की चित्र, जिसमें मोर पंख दिखाई देता है लगाएं। इससे रिश्ते में मीठास आएगी।
8. घर में समय-समय पर गौ मूत्र का छिड़काव करें। इससे हानिकारक कीटाणु नष्ट होने के साथ-साथ नाकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव भी कम होता है।
9. बैड के सामने या फिर कमरे में किसी शीशा लगाएं, खासकर वहां जहां शीशे में बैड का प्रतिबिंब दिखता हो। वास्तु के अनुसार इसे संबंधों में दरार आने की वजह मानी जाती है।
10. घर की नाकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए एक कटोरी में साबुत नमक भरकर बाथरूम में रखें।

एक टिप्पणी भेजें