मेष व वृश्चिक : आप लाल, केसरिया व गुलाबी गुलाल का टीका लगाएं तथा लगवाएं और काले व नीले रंगों से बचें।
वृष व तुला : आपको सफेद, सिल्वर, भूरे, मटमैले रंगों से होली क्रीड़ा भाएगी। हरे रंगों से बचें।
मिथुन व कन्या : हरा रंग आपके अनुकूल रहेगा। लाल, संतरी रंगों से बचें।
कर्क : पानी के रंगों से इस होली पर बचें। आसमानी या चंदन का तिलक करें या करवाएं। काले नीले रंगों से परहेज रखें।
सिंह : पीला, नारंगी और गोल्डन रंगों का उपयोग करें। काला, ग्रे, सलेटी व नीला रंग आपकी मनोवृति खराब कर सकते हैं।
धनु व मीन : राशि वालों के लिए पीला लाल नारंगी रंग फिजा को और रंगीन बनाएगा। काला रंग न लगाएं न लगवाएं।
मकर व कुंभ : आप चाहे काला, नीला, ग्रे रंग जितना मर्जी लगाएं या लगवाएं, मस्ती रहेगी पर लाल,गुलाबी गुलाल से बचें।
एक टिप्पणी भेजें