पहला सवाल : क्या मैं इस ड्रेस में मोटी लग रही हूं?
वैसे यह सवाल बहुत आम है। आमतौर पर घर में हर दूसरे दिन पति को पत्नी का यह सवाल सुनने को मिलता है। वहीं गर्लफ्रेंड भी अपने ब्वॉयफ्रेंड से आए दिन यह सवाल पूछ लेती हैं। दरअसल आपको सबसे पहले इस सवाल को समझना होगा। असल में यह सवाल उनके मोटापे को नापने के लिए नहीं होता। इसका मतलब होता है कि आपको लडक़ी की ड्रेस की तारीफ करनी है, लेकिन जवाब ना से शुरू करना है। जी हां, बेशक वो उसमें मोटी ही लग रही हों, आपको कहना है, नहीं आप मोटी नहीं बल्कि इस ड्रेस में काफी शेप्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं।
दूसरा सवाल : मेरी फ्रेंड मुझसे ज्यादा खूबसूरत है?
बेशक इस सवाल के जवाब में भी लडक़ी ना ही सुनना चाहती है। इस सवाल की आड़ में वो चाहती है कि उसका पति या ब्वॉयफ्रेंड उसकी खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ करे। भले ही उसकी सहेली उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत हो, लेकिन आपको जवाब में यह ही कहना होगा कि आपके लिए उनसे खूबसूरत लडक़ी दुनिया में कोई नहीं। अगर आपने उनकी सहेली को खूबसूरत बता दिया, तो यकीन मानिए झगड़ा होना तय है।
तीसरा सवाल : मैं तुम्हें परेशान करती हूं ना?
बेशक कई बार इस सवाल को सुनते ही आपका मन फौरन हां कहने का करता होगा, लेकिन जरा अपने मन को संभालिए, वर्ना झगड़ा तो आज हो ही जाएगा। आपको इस सवाल को भी समझने की जरूरत है। दरअसल इस सवाल की आड़ में वो आपके मुंह से अपनी कंपनी, अपने व्यवहार और अपने साथ आपके वक्त बिताने के बारे में जानना चाहती हैं। बेशक वो अपनी तारीफ सुनने के लिए ही यह सवाल कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें