गर्म पानी से नहाने वाले सावधान हो सकती हैं ये 6 खरनाक बीमारी


सर्दियों में गर्म चीजें हमें बहुत पसंद होती है। सर्दियों में अधिकतर लोग गर्म पानी से नहाते है, ताकि स्किन को साफ-सुथरा रखा जा सके। कुछ लोग पानी गर्म करने के लिए गीजर और इलैक्ट्रिक रोड का इस्तेमाल करते है लेकिन गर्म पानी से नहाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। गर्मा पानी से नहाने पर कई स्किन और हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है..... 

1. ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है, इससे आप समय से पहले ही बुड्ढे लगने लगते है।

2. नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल स्किन को रूखा कर देता है। इससे स्किन एलर्जी, रैशेज, रेडनेस और खुजली की समस्या हो जाती है।

3. इससे बाल झड़ने के साथ-साथ डेंड्रफ की समस्या भी हो जाती है। इससे अलावा इससे बार रूखे भी हो जाते है।

4. एक शोध में बताया गया है कि नहाने के लिए ज्यादा गर्म पानी इस्तेमाल हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है।

5. अगर आप भोजन करने के बाद गर्म पानी से नहा लेते है तो खाने को पचने में बहुत ही ज्यादा समय लग जाता हैं। इससे कब्ज की समस्या भी हो जाती है।

6. ज्यादा गर्म पानी से नहाने से शुक्राणुओं और अंडाणुओं के बनने की संख्या घटती है, जिससे यौन सम्बन्धी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता हैं।

Post a Comment

और नया पुराने